गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम। नगर निगम ने नए वार्डों के हिसाब से जोन निर्धारित होने के बाद अब डिवीजन का भी बंटवारा कर दिया है। अब निगम में सात की बजाया आठ डिवीजन होंगे। नए डिवीजज के अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी भी वार्ड अनुसार लगा दी गई है। बता दें कि डिवीजन के अनुसार वार्ड नहीं बंटने को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान ने 22 अप्रैल को वार्ड नहीं बंटने से 50 करोड़ के विकास कार्य अटके शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार को वार्ड को डिवीजन अनुसार बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। बता दें कि निगम सदन बनने के बाद अब वार्डों में पार्षद भी विकास कार्यों की मांग करने लगे हैं। लेकिन फील्ड में जेई और इंजीनियरिंग के अधिकारियेां की ड्यूटी स्पष्ट नहीं होने के कारण काम अटके ...