फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ के तोड़फोड़ दोस्त ने सोमवार को चावला कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जहां से निगम का दस्ता दुकानदारों का काफी सामान अपने साथ ले गया। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने पुन: कब्जा किया गया तो अगली बार भारी जुर्माना के साथ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। फरीदाबाद नगर निगम बल्लबगढ़ का तोड़फोड़ दस्ता निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह के आदेश के बाद सोमवार को करीब 12:00 बजे चावला कॉलोनी के 60 फीट रोड पर पहुंचा। जहां दस्ते को देखते ही दुकानदारों में भगदड़ का माहौल हो गया। दुकानदार कंबलों को दुकान में फेंकते हुए देखे गए। इस दौरान दस्ते में गफ्फार, ईश्वर, ओमी आदि ने दुकानदारों का काफी सामान अपने कब्जे में लेकर उन्हें चेतावनी दी कि यदि समान द...