आगरा, दिसम्बर 18 -- कान्हा गोशाला की भूमि पर बाउंड्रीवॉल बनाकर अवैध कब्जे का प्रयास नगर निगम ने समय रहते नाकाम कर दिया। नगर निगम की ओर से कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान ठेकेदार ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सहायक नगर आयुक्त और प्रभारी संपत्ति श्रद्धा पांडेय के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता, तहसील एत्मादपुर के कानूनगो सत्य प्रकाश, लेखपाल रूपेश चौधरी और रविंद्र मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि कुछ लोग भूमि पर अवैध बाउंड्री वॉल खड़ी कर रहे थे। लोगों ने दावा किया कि नसबंदी कराने के ऐवज में उन्हें उक्त भूमि का पट्टा दिया गया था। लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया गया। कब्जा हटने के बाद निगम ने बाउंड्री वॉल निर्माण दोबारा शुरू कराया। नगर आय...