धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर में कड़ाके की ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं होने की खबर पर नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से अलाव नहीं जलने की खबर प्रकाशित की थी। इसपर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने अलाव जलाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा लोगों के लिए ठंड से राहत देने के लिए प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया। साथ ही नगर आयुक्त ने धनबाद नगर निगम के महिला आश्रयगृह (गोल ग्राउंड) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रयगृह में ठहरे हुए लोगों से निगम द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं जैसे बिस्तर, कंबल, प्रकाश, पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.