हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस मौके पर रोडवेज स्टेशन और वर्कशॉप लाइन में सड़क पर फैलाया सामान जब्त किया। साथ ही आगे से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई को चेताया। दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण हटाने को निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान पांच दुकानों के सामने प्रतिबंधित क्षेत्र में सामान रखने पर जब्त किया। जब्त किए सामान को निगम कार्मिकों ने कार्यालय को सौंपा। साथ ही मुनादी कर अतिक्रमण पाए जाने पर चालानी कार्रवाई को चेताया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.