देवघर, मई 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रतिबंधित अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादनकर्ता पर कार्रवाई करने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर विशाल सागर को पत्र लिखा गया था। जिस पर उपायुक्त द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए पत्र को नगर निगम को फॉरवर्ड किया गया। उस पर शनिवार को नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इसी क्रम में देवघर नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र अवस्थित वार्ड संख्या 5 में एक अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री निगम क्षेत्र के जसीडीह क्षेत्र में गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी। जहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पाद देवघर शहर में सप्लाई किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.