भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जाम और अतिक्रमण पर स्थाई निगरानी से लेकर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम ने दो नए पुलिस पिकेट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। तिलकामांझी और लोहिया पुल के नीचे बने इन पिकेट्स को जल्द ही औपचारिक उद्घाटन के बाद पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने जानकारी दी कि दोनों पिकेट्स का निर्माण पुलिस प्रशासन की अनुशंसा पर किया गया है। वर्तमान में इनके उद्घाटन के लिए तिथि निर्धारित की जा रही है। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें विधिवत रूप से पुलिस बल के हवाले कर दिया जाएगा ताकि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और सक्रियता बढ़ सके। निगम प्रशासन के अनुसार शहर के व्यस्ततम इलाकों में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.