पटना, फरवरी 22 -- नगर निकायों में निगम टैक्स दोगुना करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी वार्ड स्तर पर विरोध करेगी। इसके लिए कांग्रेस के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और प्रत्येक वार्ड में जनसंवाद का भी आयोजन करेंगे। इसमें जनता की राय जानने के साथ ही निगम में टैक्स वृद्धि के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने पर चर्चा होगी। रविवार को कांग्रेस मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता पटना जिला सह महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन ने की। बैठक में पटना जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास वर्मा, नीरज कुमार, प्रकाश गुप्ता, डॉ. परवेज हसन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता निशांत करपटनेय, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पवन केशरी, चंदन कुमार, राजेश कुमार, गोपाल कृष्ण, विकास सिंह, अभय जायसवाल, शमीम अख्तर समेत कई अन्य सदस्य शामिल थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.