सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने जीआईएस सर्वे के आधार पर भेजे गए टैक्स संबंधी बिलों का फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन शुरु कर दिया है। जिन भवनों के टैक्स में ज्यादा अंतर था, उन्हें ठीक कराकर भवन स्वामियों को अवगत कराया है। नगरायुक्त ने शहर के लोगों को भरोसा दिलाया है कि गलत टैक्सेशन नहीं किया जाएगा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर निगम अधिकारियों की टीमों ने बिलों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान पाया कि अधिकांश भवनों पर टैक्स ठीक लगाया है, जबकि कुछ भवनों में थोड़ा अंतर पाया गया। कुछ भवनों के टैक्स में अधिक अंतर भी पाया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे भवनों के बिलों को ठीक कराया गया है और भवन स्वामियों को भी अवगत कराया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.