धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाकपा माले धनबाद नगर निगम क्षेत्र की बैठक रविवार को हीरापुर एलसी रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान और संचालन सुभाष चटर्जी ने किया। इस बैठक में नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतारने पर मंथन हुआ। बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि इस बार के चुनाव में धनबल से अधिक जनबल और जनता की शक्ति निर्णायक होगी। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि नगर निगम के 55 वार्डों में पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेगे और जीत हासिल करेगी। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे उम्मीदवार चुने जाएं, जो समान विचारधारा वाले प्रगतिशील हों। वे जनता की आवाज को सही जगह पहुंचा सकें। बैठक में हरिप्रसाद पप्पू, नीताई महतो, कार्तिक प्रसाद, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, वि...