धनबाद, फरवरी 22 -- नगर निकाय चुनाव में सभी 1019 बूथ पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर पांच मिनट के अंदर पुलिस पहुंचेगी। इसके लिए जिलास्तर का कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0326-2311860 रहेगा, जिस पर किसी तरह की सूचना आमलोग दे सकते हैं। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद को 6 सुपर जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक-एक डीएसपी के साथ 25 पुलिस पदाधिकारी राइट कंट्रोल गियर व वाटर कैनन के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बूथ से लेकर रिसीविंग सेंटर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जिले को 15 जोन में बां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.