रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। नगर निगम चुनाव के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय और प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अपने-अपने दायित्वों का समय पर, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता के लिए सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित समीक्षा बेहद जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.