बोकारो, जनवरी 28 -- चास प्रतिनिधि। नगर निगम की ओर से पशु कल्याण का लेकर विशेष अभियान की शुरुआत किया गया है। जिसमें क्षेत्र के आवारा कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण सहित अन्य उपचार किया जाता है। मंगलवार को भी निगम टीम की ओर से टीकाकरण किया गया। इस बाबत निगम के संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के 35 वार्डों में 699 शावकों का टीकाकरण किया गया। अभियान के अंतर्गत पशुओं में शवनों का बंध्याकरण (बंधीकरण), किटनाशक दवा तथा आवश्यक पशु को टीकाकरण सुविधाए भी उपलब्ध कराई गई। इस बाबत निगम के एएमसी संजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम की इस पहल से न केवल पशुओं के स्वास्थ्य व संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि शहरी क्षेत्र में मानव-पशु समन्वय को भी मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.