कटिहार, फरवरी 11 -- कटिहार नगर निगम क्षेत्र में 10 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति मिल गयी है। इससे नगर निगम क्षेत्र जगमगाए। इसको लेकर 10 अतिरिक्त कर्मी की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही हाई मास्क लाइट की स्वीकृति भी सशक्त स्थायी कमेटी से मिल चुकी है। इसके बीच रेलवे ओवरब्रिज पर पुरानी लाइट को भी दुरुस्त कर दिया है। इससे रात में आने जाने वालों को सहुलियत होती है। इसके साथ ही सशक्त स्थायी कमेटी की ओर से पांच वर्ष अथवा उससे अधिक समय पूर्व समय से निर्मित सड़कों एवं नालों का चयन कर उसके मरम्मति की स्वीकृति भी दी गयी है। साथ ही उदामा रेहिका स्थित रिमिडियेशन सेंटर की चहारदीवारी का निर्माण तथा शौचालय सहित कार्यालय कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.