बोकारो, फरवरी 27 -- चास प्रतिनिधि। निगम क्षेत्र में जल संकट से निपटने को लेकर जलापूर्ति के अलावे वार्ड मोहल्लो में टैंकर सहित डीप बोरिंग से पानी मिलेगा। गर्मी के साथ ही निगम क्षेत्र में जल लेयर नीचे जाने की समस्या होती है। इसको लेकर निगम प्रशासन ने होली से पूर्व ही गर्मी में होते जल संकट से निपटने को लेकर विभिन्न योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। जिसमें क्षेत्र के स्लम क्षेत्रों में डीप बोरिंग से पानी देने सहित जलापूर्ति से पानी नहीं पहुंच रहे मोहल्लों में रोस्टर के अनुसार पानी देने की योजना है। इस बाबत निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि जब तक जलापूर्ति फेज- 2 चालू नहीं हो जाती तब तक क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी व्यवस्था दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगभग 30 हजार आबादी के बीच अब तक जलापूर्ति से पानी ...