सहरसा, अक्टूबर 5 -- सहरसा, हिन्दुस्तान टीम। अब शहर वासियों को नागरिक सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, उन्हें बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिल जाएगी। नगर निगम में अपने वेबसाइट पर आवेदन करने लोगों को घर-घर तक सर्टिफिकेट पहुंचाएगा। इस आशय का फैसला नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में हुआ है। अब नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वृद्धा पेंशन जैसी जनकल्याणकारी आवश्यक सेवाओं के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निगम ने एक नई योजना के तहत घर-घर सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जो व्यक्ति निगम की वेबसाइट पर आवेदन नहीं कर सकेगा वह निगम के नंबर पर फोन कर सकता है। निगम के कर्मी सीधे लोगों के घर जाकर जरूरी कागजात पहुंचाएंगे और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। यह पहल न केवल नागरिकों की परेशानी कम करेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.