बोकारो, मई 23 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र में गुरूवार को अमृत योजना के तहत ओमेन फार ट्री के तहत पौधरोपण को लेकर विभिन्न महिला सहायता समूह को क्षेत्र भ्रमण कराया गया। जिसमें कात्यायनी महिला समूह, भाग्य-लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, तारा महिला मंडल, मैया सखी मंडल, मिट्टी महिला मंडल, साईं महिला स्वयं सहायता समूह, सशक्त सखी मंडल शामिल रही। इस बाबत सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक महिला समूह के सदस्यों को पौधरोपण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। वार्ड- 6 सोलागिडीह तालाब, वार्ड- 5 में सुल्तान नगर, वार्ड- 9 में ईदगाह पार्क, वार्ड- 1 में एसआर ग्राउंड, वार्ड- 33 में भोलूरबांध परिसर, वार्ड- 14, 15, वार्ड - 23 में पौधरोपण किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि पौधरोपण के साथ दो साल तक पौधों का संरक्षण भी करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.