आदित्यपुर, फरवरी 15 -- निगम क्षेत्र के 42 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ ने की बैठक प्रधानाध्यापकों से ली विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ग़म्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 42 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर बैठक की। बैठक में प्रधानाध्यापकों को मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापकों से बारी-बारी से उनके विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर उपलब्ध सारी सुविधाओं की जानकारी ली। मतदान केन्द्रों की संरचना, मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, चेयर की व्यवस्था, चिकित्सा किट की उपलब्धता, प्रकाश...