मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम के क्षेत्र विस्तार की तैयारी चल रही है। इसके तहत वार्डों की संख्या 49 से बढ़कर 72 से 75 तक हो सकती है। इसको लेकर विभिन्न स्तरों पर कवायद चल रही है। फिलहाल निगम का क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी हैं। विस्तार होने पर शहर से सटे कई ग्रामीण इलाके निगम के दायरे में आने पर दो दर्जन से अधिक वार्ड बढ़ जाएंगे। निगम क्षेत्र की आबादी भी 5 लाख से बढ़कर आठ से 10 लाख तक पहुंच सकती है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में नगर निगम को आयोजना क्षेत्र में नक्शा स्वीकृति का अधिकार मिला था। तब तक एसडीओ कार्यालय के स्तर से संबंधित इलाकों में भवनों से जुड़े नक्शा के आवेदनों का निष्पादन होता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.