सोनभद्र, सितम्बर 12 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित अनपरा ई -ओबरा डी परियोजनाओं का निर्माण उत्पादन निगम को सौंपने की मांग की है। कहा है कि परियोजना शुरू करने में देरी से परियोजनाओं की उत्पादन लागत बढ़ेगी। उत्पादन निगम की तुलना में जॉइंट वेंचर में इन परियोजनाओं को बनाने से कम से कम 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली प्रदेश को मिलेगी। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने जुलाई 2023 में 2x800 मेगावॉट क्षमता की अनपरा ई और 2x800 मेगावॉट क्षमता की ओबरा डी परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर में मेजा थर्मल प्राइवेट कम्पनी को देने का निर्णय लिया था। समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने क कि उत्पादन निगम और मेजा थर्मल के संयुक्त् उपक्रम में ओबरा डी परियोजना का ज्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.