मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी होल्डिंग धारियों को एकमुश्त भुगतान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। शहर के नागरिक इस सुविधा का लाभ भी उठा रहे हैं। उक्त बातें नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि सभी होल्डिंगधारी अपने बकाया व चालू होल्डिंग टैक्स का भुगतान संचालित शिविर या कार्यालय में आकर जमा करा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि शिविर में अबतक 54,60,449 रुपया का होल्डिंग टैक्स निगम कार्यालय को प्राप्त हुआ है। नया होल्डिंग निर्धारण में भी ब्याज व जुर्माना पर छूट दी गयी है। 31 मार्च, 2026 तक इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार शनिवार को वार्ड संख्या 26 और 35 में शिविर लगा। महापौर प्रीति कुमारी ने भी शिविर का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। वार्ड ...