नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 पार्षदों के विधायक बनने के बाद और लोकसभा चुनाव में एक वार्ड की पार्षद के सांसद बनने के बाद कुल 12 निगम के वार्ड खाली हो गए हैं। इन सभी पर चुनाव कराने के लिए दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। निगम के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दो महीने के दौरान उपचुनाव होने की संभावना है। अभी मौजूदा समय में निगम के सदन में कुल 238 पार्षद हैं। इनमें से भाजपा के 117 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 113 पार्षद और कांग्रेस के आठ पार्षद हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से निगम प्रशासन को 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए विभिन्न व्यवस्था को लेकर भी आदेश जारी किए जाएंगे। इसके तहत निगम प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.