देवघर, जून 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें यह जिक्र है कि नगर निगम के सभी कर्मचारी 31 मई को बैठक कर सर्वसम्मति से सभी कर्मचारियों ने संजय मंडल को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। हमसभी कर्मचारी उनके कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए हमसभी कर्मचारी फेडरेशन के यूनियन से उनको निष्कासित किया गया। ज्ञापन में यह भी जिक्र है कि 31 मई के बाद संजय मंडल द्वारा किसी तरह का मांग पत्र या आवेदन पत्र नगर निगम कर्मचारी से संबंधित दिया जाता है तो उसे अमान्य व अस्वीकृत समझें। कोई समस्या या परेशानी होती है तो सभी कर्मचारी प्रत्यक्ष रुप से मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे। कर्मचारियों द्वारा दिया गया मांगपत्र मान्य होगा। इस कार्यकाल में देवघर जिला फेडरेशन यूनियन का संचालन सभी कर्मचारी मिलकर करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.