अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की 18 करोड़ रुपये की बेशकीमती भूमि को पद का दुरुपयोग कर न्यायालय में समझौता कर वादी को सौंपने के मामले में नगर निगम ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। नगर निगम के दो रिटायर्ड अधिकारी व तीन अन्य लोगों के खिलाफ सिविल लाइन में तहरीर दी गई है। सेवानिवृत्त दोनों अफसरों पर पद के दुरुपयोग करने का आरोप है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। नगर निगम को साल 1958-59 में कूड़ा घर बनाने के लिए भुजपुरा में शासन स्तर से जमीन अधिग्रहित कराई गई थी। जमीन नगर निगम में टंचिंग ग्राउंड के नाम दर्ज हो गई थी। भुजपुरा में स्थित नगर निगम की अधिग्रहीत सार्वजनिक भूमि से संबंधित एक गंभीर प्रकरण आया है, जिसमें अभिलेखीय परीक्षण, न्यायालयी वादों एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.