वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। नगर निगम के तीन निलंबित कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। आदमपुर जोन में तैनात रहे इन कर्मचारियों अनीश राय, प्रमोद कुमार और मनीष राय को फाइलों में हेर-फेर के आरोप में निलंबित किया गया था। जांच में तीनों पर कुछ अहम फाइलें निगम कार्यालय में अब तक न देने की बात सामने आई है। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने जांच कर नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद तीनों कर्मचारियों को पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जाना है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भवनों का नामांतरण करने का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...