नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली नगर निगम स्वामी दयानंद अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल को आधुनिक तकनीक से लैस करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में मल्टीपैरा मॉनिटर और सेंट्रल मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। ये मशीनें मरीज की हृदय गति, ब्लड प्रेशर, ऑक्सिजन लेवल और सांस की गति को रियल-टाइम में मॉनिटर करेंगी। सेंट्रल स्टेशन पर डॉक्टरों को सभी मरीजों का डेटा एक साथ दिखेगा, जो इलाज में सटीकता बढ़ाएगा। दूसरी ओर हिंदू राव अस्पताल में खून चढ़ाने की प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए ल्यूकोसाइट रिमूवल फिल्टर लाया जा रहा है। यह फिल्टर खून से हानिकारक श्वेत कोशिकाओं को हटाकर सिर्फ सुरक्षित रक्त मरीज तक पहुंचाएगा। इससे बुखार, कंपकंपी या एलर्जी जैसे जोखिम कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.