गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद। नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार विदेश के दौरे पर गए हैं। वह 25 जुलाई तक कोलंबिया में रहेंगे। जहां एक कार्यक्रम में गोबर से पेंट बनाने पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। उस पेंट का छत और दीवार पर इस्तेमाल कर गर्मी से बचाव की जानकारी दी जाएगी। प्रस्तुतीकरण बढ़िया रहने पर निगम को कुछ बजट भी मिलेगा। बता दें कि मेयर चैलेंज में गाजियाबाद नगर निगम को विश्व में 50वा स्थान मिला था। इसी क्रम में निगम अधिकारी कोलंबिया में होने वाले एक कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण देने गए हैं। दोनों अधिकारी 26 जुलाई को लौटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.