धनबाद, अप्रैल 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद नगर निगम में वर्षों से दैनिक मानदेय पर काम कर रहे कर्मियों की सूची राज्य सरकार ने मांगी है। नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सरकार द्वारा नियमितीकरण के लिए तय किए गए मानक के अनुसार कर्मचारियों की सूची मांगी है। नागरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में लिखा है कि स्थानीय निकायों में योग्य कर्मियों के नियमितीकरण के लिए गठित समिति ने रिपोर्ट मांगी थी। निगम की ओर से दैनिक कर्मियों की नियमितीकरण के लिए प्रतिवेदन स्पष्ट साक्ष्य और अनुशंसा के साथ उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसकी वजह से कर्मियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की जा रही है, जिससे विभाग की ओर से निर्णय नहीं लिए जाने की वजह से प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। नियमितीकरण के लिए सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.