गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। बिजली निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने को लेकर विजलेंस टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को शहर के बक्शीपुर में एक उपभोक्ता पर बिजली चोरी के आरोप में कार्रवाई हुई है। बक्शीपुर के रहने वाले उपभोक्ता इम्तियाज बाईपास कर बिजली का उपभोग कर रहा था। यह बिजली की चोरी के श्रेणी में आता है। इसपर टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिससे बिजली चोरी रोकी जा सके। इस अवसर पर अवर अभियंता रोशन कुमार,संदीप कुमार, बृजेश त्रिपाठी व रंजन कनौजिया शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.