भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद पर लगे आरोपों की जांच शुरू हो गई है। इस बाबत स्थायी समिति सदस्य पार्षद संजय सिन्हा ने महापौर को पत्र लिखकर उन्हें सभी प्रमुख पदों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि अगर वह पद पर रहेंगे तो जांच प्रभावित होने की आशंका है। कार्यालय अधीक्षक पर फर्जी नियुक्ति का आरोप है। वहीं एडीएम (आपदा) कुंदन कुमार ने पार्षद संजय सिन्हा को पत्र लिखकर इस आरोप का साक्ष्य उपलब्ध कराने का कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि लिखित संपुष्टि व साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जाने पर परिवाद पत्र की फाइल बंद कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.