धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद धनसार पुल के पास नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बस्ताकोला सोनार बस्ती निवासी सुजीत कुमार वर्मा घायल हो गए। सूचना पाकर धनसार पुलिस वहां पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कचरा वाहन को धनसार थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुजीत बाइक से धनसार पुल पार कर रहे थे, तभी वह कचरा वाहन की चपेट में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.