नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली। पश्चिमी जोन में नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एमसीडी के अपर आयुक्त संतोष राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। साथ ही, स्वच्छता, पार्क के रखरखाव, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों और अन्य निगम संबंधी मुद्दों पर लोगों के सुझाव भी लिए। राय ने राजौरी गार्डन स्थित माधव पार्क में बागवानी व पार्क रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लैंडस्केपिंग, लॉन की स्थिति, स्वच्छता और पाथ-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जोन के उपायुक्त विनोद अत्री भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.