नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भारत मंडपम में सोमवार से शुरू होने जा रहे इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम प्रशासन ने मेहमानों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित दिल्ली का अहसास कराने के लिए ऐतिहासिक धरोहरों, प्रमुख सड़कों, फुटपाथ पर फूल-पौधे लगाने, दीवारों पर पेंटिंग बनाने का कार्य पूरा कर लिया है। लोदी फ्लाईओवर के आसपास के क्षेत्र में और हुमायूं के मकबरे से जुड़ी सड़कों व दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई हैं। निगम प्रशासन ने समिट को लेकर 11 जोन से पांच सौ से अधिक बैनर, होर्डिंग भी हटाए हैं। समिट की तैयारियों को लेकर महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि निगम के एक हजार अधिकारी-कर्मचारी इसके लिए तैनात किए गए हैं। 100 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। सड़कों के रखरखाव और सफाई का विशेष ध्यान रखा...