मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में हाउस टैक्स और वाटर टैक्ट वसूलने पहुंची नगर निगम की टीम पर मकान मालिक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उनकी रसीद बुक भी छीनकर फाड़ दी। आरोप है कि क्षेत्र के कांग्रेस के पार्षद कमर सलीम ने भी आरोपियों का समर्थन करते हुए नगर निगम की टीम से गाली गलौज कर धमकी दी। मामले में शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पार्षद और मकान मालिक के साथ ही कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर निगम मुरादाबाद के राजस्व निरीक्षक प्रथम सतीश कुमार ने मुगलपुरा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी को वह अपने साथी राजस्व निरीक्षक द्वितीय आसिफ अली व शमशाद के साथ टैक्स वसूली के लिए अपने कार्य क्षेत्र खारीकुआं मोहल्ले में गए थे। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.