समस्तीपुर, जनवरी 11 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के धरमपुर न्यू कॉलोनी रेलवे लाइन से सटे उत्तर ) के इलाके में बसी करीब डेढ़ हजार से अधिक की आबादी को अभी तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। जिससे समस्याग्रस्त लोगों में नगर निगम की लचर व्यवस्था से असंतोष है। लंबे समय तक पंचायतीराज के अधीन यह इलाका था। वर्तमान में पिछले चार साल से नगर निगम में नया वार्ड 5 में है। दलित, महादलित और मुस्लिम लोगों की यह बस्ती हैं। पीड़ित लोगों ने बताया कि नगर निगम का इस मुहल्ला के विकास पर ध्यान नहीं जा रहा है। यहां के नागरिक उपेक्षा के शिकार हैं। चार साल गुजर गए हैं, नगर निगम ने अभी तक इस मुहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी हैं। यह हैरानी की बात है। नगर निगम ने विकास के मामले में केवल पूरी तरह बंद जलापूर्ति की हालत में मरम्मति के जरिए थोड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.