मोतिहारी, फरवरी 9 -- शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का भारी अभाव है। प्रतिदिन महिलाएं पढ़ाई से लेकर बाजार में खरीदारी को आती हैं। सरकारी कार्यालय में कार्यरत महिला हो या घरेलू गृहिणियां प्रतिदिन घर से बाहर किसी न किसी कार्य से निकलना पड़ता है। लेकिन टॉयलेट के अभाव में उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके बावजूद पिंक टॉयलेट के निर्माण के प्रति न तो नगर निगम प्रशासन पहल कर रहा है और न इसके लिए जनप्रतिनिधि ही आगे आ रहे हैं। निमिजा कुमारी व निमिषा कुमारी के अनुसार,एमएस कॉलेज रोड से चांदमारी तक कहीं भी पिंक टॉयलेट नहीं है। जबकि चांदमारी चौक भी मार्केटिंग पैलेस है। इस चौक पर कई दुकानें हैं। यहां भी मार्केटिंग के लिए महिलाओं के आने जाने का तांता लगा रहता है। इसके बावजूद इस चौक पर कहीं भी महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट नहीं है। वहीं, विभा श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.