मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता आवारा पशु व कुत्तों को नियंत्रित करने को नगर निगम का कटप्पा (विशेष वाहन) मंगलवार को पूरे लाव-लश्कर के साथ शहर की सड़कों पर निकला। हालांकि, दिनभर दौड़ लगाने के बाद भी सिर्फ एक मवेशी को ही पकड़ जा सका। खादी भंडार चौक के पास सड़क के बीच में खड़ी गाय को पकड़ने के बाद काउ कैचर गाड़ी के जरिए गोशाला भेज दिया गया। पांच हजार जुर्माना देने पर संबंधित खटाल मालिक को गाय वापस किया जाएगा। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें विशेष टीम को लगाया गया है। दरअसल, आवारा कुत्ते व पशु के कारण सड़कों पर ट्रैफिक में व्यवधान के साथ ही हादसे भी हो रहे हैं। आवारा कुत्तों के काटने के बाद रोज 50 से अधिक लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीते चार वर्षों में आवारा मवेशी के हमले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.