मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निकायों के राज्यव्यापी सांकेतिक हड़ताल के तहत गुरुवार को निगम कर्मियों ने अपने कार्यालय में प्रदर्शन किया। 11 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संघ व कामगार यूनियन के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध मार्च निकाला गया। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह, मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय व महामंत्री सतेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निगम कार्यालय से कर्मियों का जुलूस सदर अस्पताल रोड, समाहरणालय, सरैयागंज टावर होते हुए कल्याणी चौक पर पहुंचा। वहां कर्मचारी नेताओं ने सरकार व निगम से मांगों को पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आगे आंदोलन को और तेज करने की बात कही। बीते तीन महीने से 600 से अधिक रिटायर कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.