मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर नगर निगम के निर्वाचित यूनियन अध्यक्ष संजय केशरी ने पांच सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को सातवें वेतनमान सहित नौ सूत्री मांग-पत्र सौंपते हुए इसे शीघ्र लागू करने की मांग की। नगर आयुक्त को समर्थक निगम कर्मियों के हस्ताक्षरों की सूची सौंपते हुए श्री केशरी ने कहा कि, नगर निगम के तीन सौ से अधिक दैनिककर्मी, कार्यालयकर्मी, सफाईकर्मी, जलकलकर्मी एवं सेवानिवृत्तकर्मियों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। ऐसे में उनके हितों और समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है। केशरी ने वर्षों से चली आ रही प्रतिनियुक्ति व्यवस्था की समीक्षा, दैनिककर्मियों को 713 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान, पहचान-पत्र निर्गत करने, रविवार अवकाश, आठ आकस्मिक अवकाश (सीएल) का लाभ, अनुकंपा ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.