मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता निगम कार्यालय में शुक्रवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर गुरुवार को नगर निगम कामगार व कर्मचारी यूनियन संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने माइकिंग करायी। मोर्चा के संयोजक अशोक राय व महामंत्री सतेंद्र सिंह ने कह कि आंदोलन में एक हजार से अधिक कर्मी शामिल होंगे। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 29 अप्रैल से निगम कर्मी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...