मेरठ, सितम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश के नगर निगम कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उग्र आंदोलन का फैसला किया है। सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (लखनऊ) नौ अक्टूबर 2025 को लखनऊ में एक धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया है। यह निर्णय टाउन हॉल में गुरुवार को हुई एक सभा में लिया गया। नगर निगम मेरठ के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनीस अहमद, महामंत्री आलोक शर्मा, जल-मल कर्मचारी संघ के सुखबीर सिंह आदि की मौजूदगी में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राज्य स्तर पर एक बड़े आंदोलन का संकल्प लिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करवाना है। सभा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.