फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- फरीदाबाद। नगर निगम के कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन काम करने की एवज में अतिरिक्त पैसा मांगने की आवाज तेज कर दी है। इसके लिए आंदोलन शुरु कर दिया है। कर्मचारी शुक्रवार को भी दोपहर तक हड़ताल पर रहे। इसमें कराधान और लेखा शाखा के कर्मचारी शामिल रहे। निगम के अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया। हड़ताल से लोग कामकाज के लिए भटकते रहे कराधान और लेखा शाखा के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लोग परेशान रहे। प्रॉपर्टी टैक्स, पानी-सीवर का टैक्स नहीं भरा जा सका। स्वामित्व योजना के लिए फार्म जमा करने से लेकर दस्तावेज लेने को लेकर लोग दोपहर तक भटकते रहे। दोपहर के बाद कर्मचारियों के सीट पर पहुंचने के बाद कामकाज शुरू हुआ। लेकिन तब तक काफी लोग बैरंग लौट गए थे। पिछले चार दिन से यह सिलसिला जारी है, क्योंकि कर्मचारी चार दिन से दोपहर तक हड़ताल कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.