मुरादाबाद, अगस्त 12 -- मुरादाबाद। सख्त हिदायत के बाद भी नगर निगम और पुलिस अवैध साप्ताहिक बाजार को लगने से रोक नहीं पा रहा है। मंगलवार सुबह से ही फड़ विक्रेताओं ने बाजार सजाना शुरू कर दिया। बारिश थमने के बाद देखते ही देखते बाजार पूरी तरह से सज गया। इससे जाम के हालात बन गए। निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फड़ विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई की। कुछ का सामान भी जब्त किया। लिखित रूप से माफी मांगने के बाद सामान लौटा दिया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अवैध बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...