गुड़गांव, जुलाई 31 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने एक और सलाहकार राज रानी की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। निगम आयुक्त द्वारा लगातार उन सलाहकारों की छंटनी की जा रही है, जिन्हें उम्रदराज और बेकार बैठा माना जा रहा है। इससे पहले भी करीब 20 सलाहकारों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। अब इनकी संख्या 21 हो गई है। निगम की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार राज रानी की सेवा अवधि एक अक्तूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाई गई थी। राज रानी ने 25 मार्च को अपने सेवा विस्तार के लिए अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे उच्च अधिकारियों के पास विचार के लिए भेजा गया था। हालांकि, जांच-पड़ताल के बाद यह निर्णय लिया गया कि उनकी सेवा अवधि को 31 मार्च 2025 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नगर निगम ने उन्हें निर्देशित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.