गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह जिले के आला अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के आयुक्त प्रदीप दहिया और पूर्व आयुक्त अशोक गर्ग से जुड़ा है। साइबर अपराधियों ने इन दोनों अधिकारियों के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी तैयार की है और इनके जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने अपने व्हाट्सअप पर स्टेटस लगाकर अपने मित्रों, जानकारों और आम जनता को सूचित किया कि उनके नाम से चल रही फर्जी आईडी से सावधान रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो वे और न ही नगर निगम का कोई अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.