नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने दिलशाद गार्डन में स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए तैयारी शुरू की। निगम प्रशासन ने पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत राज्य सरकार को इस यूनिट को तैयार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस नए क्रिटिकल केयर यूनिट में 100 बेड की सुविधा होगी। इसमें से 20 आईसीयू बेड होंगे। अभी इस अस्पताल में हर दिन तीन हजार से 3200 से ओपीडी मरीज प्रतिदिन आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...