मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता ब्रह्मपुरा में स्थित नगर निगम के अंचल एक कार्यालय से चोरों ने हजारों की संपत्ति गायब कर दी। इसमें सफाईकर्मियों की हाजिरी से जुड़ा टैब भी शामिल है। चोरी के संबंध में ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार को सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोर अंदर घुसे थे। इसके बाद लोहे के सामान के साथ टैब लेकर भाग निकले। दूसरी ओर, वार्ड संख्या 22 के अंतर्गत साहू रोड इलाके से निगम का ठेला गायब हो गया। इसके जरिए गलियों में कचरा उठाव होता था। दरअसल, साहू रोड में एक प्वाइंट पर लंबे समय से ठेला लगाया जा रहा था। इसके पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों से स्मार्ट सिटी की लाखों की संपत्ति चोरी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.