मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता निगमकर्मियों की पेंशन तीन महीने से बंद है। नतीजतन निगम से रिटायर बुजुर्ग कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ितों में 600 से अधिक कर्मी शामिल हैं। इनमें अधिकतर पेंशन पर आश्रित हैं। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाईज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह के मुताबिक आधे से अधिक पेंशनभोगी 70 से अधिक आयु वर्ग के हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त से गुहार लगाने के बावजूद अब तक नतीजा सिफर रहा है। पिछले साल इसी तरह पारिवारिक पेंशन बंद कर दी गई थी, तब कर्मचारी संघ के निगम से पटना तक आवाज उठाने पर चालू हुई। नगर निगम कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय व महासचिव सतेंद्र प्रसाद सिंह ने होली के पहले लंबित व वर्तमान पेंशन भुगतान नहीं होने पर परिवार संग निगम कार्यालय जाकर आंदोलन की चेतावनी दी...