कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार निज संवाददाता पश्चिम बंगाल के चालसा में आयोजित पांच दिवसीय 36वां नेशनल आशीहरा कराटे और जूडो कैंप में कटिहार बिहार से 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह जानकारी देते हुए बाबुल खान कमांडो टीम के कोच सोहेल खान एवं साहिल खान ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी निखिल कुमार एवं सूरज कुमार ने इंडिविजुअल सीनियर कराटे फाइट में बेस्ट फाइटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर पूरे बिहार का नाम रौशन कर दिया। अन्य एक्टिविटी क्विज कंपटीशन में सिया कुमारी एवं सूरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गाना प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के इफ्तेखार आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच दिवसीय कैंप में बच्चों को सर्वाइकल ट्रेनिंग के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस के अच्छे गुण सिखाए गए। कैंप में 8 राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार ,पंजाब,उत्तर प्रदे...