नोएडा, दिसम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में आरोपी ससुर सतवीर की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले आरोपी जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। सिरसा गांव में 21 अगस्त को विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित व ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस इस केस में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने एक आरोपी जेठ रोहित के बाद ससुर सतवीर की जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। सत्र न्यायालय में आरोपी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। निक्की पक्ष...